Friday, 10 December 2021

के-पॉप इंडिया कॉन्टेस्ट 2021 का हुआ सफल समापन


विवेक शर्मा, 09 दिसंबर 2021, नई दिल्ली: कोरियन कल्चर सेंटर इंडिया द्वारा आयोजित के-पॉप इंडिया कॉन्टेस्ट 2021 का सफल समापन हुआ| प्रतियोगिता दो भागो में विभाजित था: गायन और डांस जिसमें लखनऊ की आयुषी सिंह (गायन) और अहमदाबाद से फ्यूजन रीबॉर्न ग्रुप(डांस) के प्रथम विजेता रहे| महामारी में अनेकों चुनौतियों के बावजूद भी प्रतियोगिता ने पूरे भारत से अच्छी भागीदारी को आकर्षित किया| पूरे प्रतियोगिता में 3,664 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया जिनमें से अंतिम और तीसरे चरण में 40 टीमों का चयन किया गया था; 20 वोकल और 20 डांस कैटेगरी से 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया|

 भारत में कोरिया गणराज्य के राजदूत महामहिम चांग जे-बोक ने विजेताओं को वीडियो मैसेज के जरिये बधाई दी। कोरियन कल्चरल सेंटर इंडिया के निदेशक, ह्वान इल-योंग ने कहा, 'जैसे-जैसे साल बीत रहे हैं, के-पॉप इंडिया कॉन्टेस्ट में भाग लेने वाले प्रतियोगियों के कौशल में सुधार हो रहा है। इस वर्ष हमने कुछ बहुत ही शानदार प्रदर्शन देखे। मुझे लगता है कि इस तरह के अद्भुत कौशल के साथ हम अब प्रतिभागियों को शौकिया नहीं कह सकते।'

कोविड-19 और सुरक्षा प्रोटोकॉल के कारण के-पॉप इंडिया कॉन्टेस्ट 2021 का पहला राउंड - ऑनलाइन राउंड 16 जुलाई से 16 अगस्त तक आयोजित किया गया था और इसमें 3,664 प्रतियोगियों (वोकल: 1,863 और डांस: 1,801) ने भाग लिया था। इनमें से 402 प्रतियोगिय 20 शहरों से ऑनलाइन आयोजित क्षेत्रीय राउंड में भाग लिए जो की 192 वोकल और 201 प्रतिभागी डांस कैटेगरी में विभाजित थे| क्षेत्रीय दौर में 85,098 दर्शक ने प्रतियोगिता का लुफ्त उठाया था|

के-पॉप इंडिया कॉन्टेस्ट 2021 के विजेता लखनऊ की सोलो सिंगर आयुषी सिंह, अहमदाबाद की 8 सदस्यीय डांस टीम फ्यूज़न रीबॉर्न को कुछ विशेष पुरस्कार और स्थिति की अनुमति मिलने पर कोरिया जाने का अवसर मिलेगा। यात्रा का उद्देश्य सांस्कृतिक अनुभवों और आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ केपॉप से संबंधित सुविधाओं का दौरा करना है।

 कोरियन कल्चरल सेंटर इंडिया गत 10 सालों (2012) से इस प्रतियोगिता का आयोजन करता आ रहा| वर्ष 2018 में, कोरिया गणराज्य की प्रथम महिला किम जंग-सूक ने भारत का दौरा किया और प्रतिभागियों और के-पॉप प्रशंसकों को प्रोत्साहित करने के लिए के-पीओपी इंडिया कॉन्टेस्ट फाइनल राउंड में भाग लिया था |


Friday, 22 October 2021

टेक्सटाइल फेयर इंडिया 2021 में 211 संगठनों ने लिया भाग

 

22 अक्टूबर 2021, नई दिल्ली: महामारी के दो साल के लंबे अंतराल के बाद दिल्ली में कपड़ा उद्योग के क्षेत्र में उत्साह देखा गया। प्रगति मैदान में चल रहे 3 दिवसीय टेक्सटाइल फेयर इंडिया 2021 पूरे भारत के खरीदारों, निर्माताओं और आपूर्तिकर्ताओं का ध्यान आकर्षित करने में सफल रहा। इस प्रदर्शनी में कुल 211 संगठनों ने भाग लिया और इससे ऊपर 60 कंपनियां नए इनोवेटिव उत्पाद लेकर आईं। ऐसा लगता है कि लॉकडाउन ने बाजार को नीचे खींचने की कोशिश की, लेकिन इसने सोचने और नया करने का अवसर भी दिया। यह फेयर 23 अक्टूबर तक चलेगा। भारत के पास एक अवसर है क्योंकि लोग उन उत्पादों की तलाश में हैं जो भारत में बने हैं, भारत में खरीद सकते हैं और भारत में बेच सकते हैं - श्री पी कृष्णमूर्ति - सीईओ और कार्यकारी निदेशक, एसएस टेक्सटाइल

 "चीन को कोविड महामारी को लेकर कई देशों में काली सूची में डाल दिया गया, इससे वियतनाम, बांग्लादेश और भारत जैसे देशों के लिए अवसर आया। स्थिति आपूर्ति श्रृंखला व्यवधान पर भी सोचने के लिए मजबूर कर रही है जो हाल के दिनों में हुई थी। एसएमई और एमएसएमई के लिए भी अवसरों के द्वार खुले हैं, लेकिन उन्हें उद्योगों की नई मांगों के अनुसार अपनी गुणवत्तापूर्ण सेवा को अपग्रेड करने की आवश्यकता है" - थॉमस वर्गीज, आदित्य बिड़ला ग्रुप

डॉ. प्रणेश श्रीधरन, इंडिया हेड लेनजिंग ने कहा कि टिनसेल लक्स एक टिकाऊ, बायो-डिग्रेडेबल और यूरोपीय प्रमाणित शाकाहारी है, यह रेशम के विकल्प के रूप में सामने आया है जो अधिक मजबूती के साथ अधिक आरामदायक है और अधिक टिकाऊ भी है| उत्पादन प्रक्रिया में रेशम की तुलना में पानी की ख़पत 80% कम है।

 

टेक्सटाइल फेयर में लुधियाना के कन्नव इंटरनेशनल - इन्नोवेटिव उत्पाद में सिलिकॉन के साथ टेप, धातु पैच के साथ सिलिकॉन जैसे उत्पाद लेकर आए हैं जो वर्तमान में भारत में बहुत कम उपयोग किया जाता है। बटन में नियॉन रंग के धातु के बटन हैं, ज़िप में उनके पीछे पारदर्शी कपड़े होते हैं,जो खेलों में बहुत उपयोगी रहे हीट ट्रांसफर स्टिकर भी नया उत्पाद है जो उस कपड़े में उपयोग किया जाता है जिस पर कम से कम 50% से अधिक पॉलिएस्टर सामग्री होती है।